रायपुर। आकाशवाणी रायपुर से विजय मिश्रा 'अमित' की कहानी का प्रसारण 23 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होगा । कहानी 'ममता' में मां की दिनचर्या, बच्चों के लिए त्याग का मार्मिक चित्रण है। आकाशवाणी की साहित्यिक पत्रिका पल्लवी के अंतर्गत उदय प्रकाश जी ने इसका संपादन किया है।
विजय मिश्रा की कहानी ग्रामीण परिवेश लोककथा पर आधारित है। जिसमें बूढी मां कहती है - बच्चे को जन्म देकर लालन- पालन और सुसंस्कार की महती जिम्मेदारी मां की होती है। जिस मां की कोख से बच्चा जन्म लेता है। उसका दूध पीकर बड़ा होता है,उसी मां की ममता को वह पहचान नहीं पाता।
हृदय स्पर्शी लोककथा पर केंद्रित ममता कहानी के साथ-साथ पल्लवी कार्यक्रम में मनोज शुक्ला की कविता एवं साहित्यिक कृतियों पर बनी फिल्मों पर अनिरुद्ध दुबे की वार्ता का भी प्रसारण होगा।