राजशेखर नायर/धमतरी/शौर्यपथ
पुलिस अंजोर रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक कर रही है। अपराधों से बचने उपाय बताये जा रहें हैं। ज्ञात हो कि जिले में साइबर अपराधों के मामले सामने आ रहे, इसके अलावा महिला व बच्चों सम्बन्धी अपराध भी सामने आते रहते है। जिसकी रोकथाम को लेकर एसपी बीपी राजभानू और एएसपी मनीषा ठाकुर के निर्देशन में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जहां शहर के वार्डों में जाकर लोगों को पुलिस जागरूक कर रही। वहीं अंजोर रथ के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को अंजोर रथ ग्राम कुकरेल पहुंचा था। जहां प्रशिक्षु डीएसपी रागिनी तिवारी ने लोगों को जागरूक करते हुये कहा कि पुलिस हमेशा जनसुरक्षा को लेकर तत्पर रहती है।