Print this page

कांग्रेस की भूपेश सरकार ग्राम सचिव व रोजगार सहायकों से किये गये वादे को भुली

  • doing of business

*10 दिनों में शासकीयकरण का किया था वादा*

राजशेखर नायर

कांग्रेस ने चुनाव के समय ग्राम सचिव  व रोजगार सहायकों से, सरकार बनाने के 10 दिनों के अंदर शासकीय करण करने का वादा किया था।
पर दो साल से भी अधिक का वक्त  गुजर जाने के बाद भी वादा पूरा नहीं होने से नाराज  सचिव व रोजगार सहायकों को हड़ताल पर बैठ, भूपेश सरकार को दो साल पहले चुनाव के समय किये गये वादों को याद  दिलाना पढ रहा।

पिछले 27 दिनों से नगरी के रावणभाठा मैदान में ग्राम सचिव व रोजगार सहायक  हड़ताल पर बैठने को मजबूर है।

जिसकी वजह से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य पूर्णता: बाधित हैं ।
ग्रामीणों को हर छोटे-बड़े कार्य के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पर छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार को शायद ग्रामीणों के परेशानियों से कुछ भी लेना देना नहीं है ।

सरकार ग्राम सचिवों की मांग को लेकर गंभीर नहीं है जिसकी वजह से हड़ताल लंबा खींचता जा रहा है।
आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर