Print this page

मुख्यमंत्री ने बिरगांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां आडवाणी अर्लीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगांव के मुख्यद्वार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, क्षेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज शर्मा, जिला कलेक्टर एवं नगर पालिका बिरगांव के प्रशासक डॉ. एस. भारती दासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, आयुक्त नगर पालिका निगम बिरगांव श्रीकांत वर्मा संबंधित अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ