Print this page

मुख्यमंत्री बघेल ने महाशिवरात्रि पर हटकेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और महापौर रायपुर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई थी। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ