रायपुर / शौर्यपथ / चौबे कॉलोनी निवासी 83 वर्षीय श्रीमती गोविंद बिस्सा पत्नी स्वर्गीय श्री राधेश्याम बिस्सा सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त विक्रय कर की धर्मपत्नी का वृद्धावस्था के चलते आज 10 अप्रैल 2021 को दोपहर मेें निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5:30 बजे मारवाड़ी श्मशान गृह में किया गया। वे यतीश, सतीश, गिरीश ओएसडी पर्यटन संस्कृति छत्तीसगढ़ शासन, राजेश पूर्व मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की माता तथा हर्षवर्धन, कीर्तिवर्धन, यशवर्धन, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष जयवर्धन व श्रीवर्धन बिस्सा की दादी थी।