Print this page

छत्तीसगढ़ काँग्रेस प्रदेश महासचिव विनय तिवारी ने दीपक कर्मा के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ काँग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री विनय तिवारी जी ने बस्तर क्षेत्र के ख्याति प्राप्त नेता दीपक कर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं कहा कि दीपक कर्मा जी का निधन सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ काँग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। बस्तर टाइगर के नाम से मशहूर महेंद्र कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा का निधन राजधानी के एक निजी अस्पताल में हुआ वे कोरोना पीड़ित थे।
कांग्रेस नेता दीपक की मां देवती कर्मा भी विधायक हैं| पहले दीपक का इलाज जगदलपुर के अस्पताल में हो रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें तीन दिन पहले ही रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निजी अस्पताल में वे वेंटिलेटर पर थे।
महेन्द्र कर्मा छत्तीसगढ़ की चर्चित हस्ती रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सलबा जुडूम नामक अभियान के वे अगुवा रहे। इसके चलते महेन्द्र कर्मा नक्सलियों को खटकते रहे। 25 मई 2013 को नक्सलियों ने झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर महेन्द्र कर्मा सहित 32 नेताओं और पुलिस जवानों की हत्या कर दी थी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ