नगरी में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण,पौधारोपण, स्वच्छता अभियान चलाया
नगरी। महान क्रांतिकारी, शिक्षाविद् , चिन्तक,भारती जनसंघ के संस्थापक व भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख आदर्शों में से एक डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 2 में, डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के महान क्रांतिकारी थे। वे भारतीय जनसंघ की संस्थापक व भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख आदर्शों में से एक हैं ।
जनपद अध्यक्ष दिनेश नेताम ने कहा, महानता के सभी गुण उन्हें विरासत में मिले थे। उनके उदात्त आदर्श देशभर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए कहां कि उन्होंने अपना सारा जीवन भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया।
अल्पसंख्यक जिला महामंत्री प्रदीप जैन ने कहां कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने गांधीजी व कांग्रेस की उन नीतियों का विरोध किया, जिससे हिंदू को हानि उठानी पड़ रही थी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक शाला जंगलपारा की साफ-सफाई की साथ ही वृक्षारोपण का कार्य भी किया।
भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल के अध्यक्ष मोहन नाहटा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, जिला महामंत्री राजेंद्र गोलछा, पूर्व जिला महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, महामंत्री रामगोपाल साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद यादव, महेंद्र नेताम, ह्रदय साहू ,बलजीत छाबड़ा, राजा पवार, सुनील निर्मलकर, निखिल साहू, नरेंद्र नाग, पार्षद विनीता कोठारी, कार्तिक विश्वकर्मा, कमलेश निर्मलकर, दुर्गेश साहू, अशोक संचेती, हरीश सार्वा, गज्जू शर्मा व अन्य भारतीय जनता पार्टी नगरी के नेताओं ने इस मौके पर डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी।