Print this page

*करीबन 6.30 लाख रुपए का गुटखा बरामद, परिवहन हेतु प्रयुक्त पिकप वाहन भी किया गया जप्त*

  • doing of business

? *धमतरी पुलिस का अभियान लगातार रहेगा जारी*

       पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय व तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना-चौकी प्रभारियों को दिए। साथ ही बेसिक पुलिसिंग हेतु कार्य योजना तैयार कर सघन चेकिंग अभियान चलाकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने सख्त निर्देश दिए हैं।

          धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने संदिग्ध व्यक्तियों को सतत निगाह रखी जा रही है साथ ही वाहनों की चेकिंग भी की जा रही।

     इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली एक पिकअप वाहन भारी मात्रा में प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा लेकर धमतरी की ओर आ रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर निर्देशानुसार थाना प्रभारी अर्जुनी श्री उमेंद्र टंडन अपनी टीम के साथ श्यामतराई नाका पहुंच कर वाहनों की चेकिंग की गई। वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन के आने पर रोककर पूछताछ किया गया। वाहन चालक ने अपना नाम मनोज खरे पिता रामभरोसा खरे उम्र 30 वर्ष साकिन पीजी कॉलेज रोड जोधापुर वार्ड धमतरी बताया। पिकअप वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा एवं अन्य सामग्री बोरियों में भरी मिली। 39 बोरियों में राजश्री गुटका के 3900 पैकेट कीमती ₹468000/-, 39 प्लास्टिक बोरियों में केपी ब्लैक लेबल प्रीमियम च्वाइस तंबाकू कुल 3900 पाउच पैकेट कीमती ₹11700/-, दो प्लास्टिक बोरी में केसर युक्त पान बाग गुटखा 396 पैकेट कीमती ₹47520/- एवं 5 बोरी में अन्नी ब्लैक स्वीट सुपारी 230 पैकेट कीमती ₹13800/- बरामद हुआ।

    पूछताछ में वाहन चालक ने बरामद किए गए गुटखा एवं अन्य सामग्री को सिहावा चौक धमतरी के प्रहलाद उर्फ पहलू के लिए ले जाना बताया है। जिसके संबंध में विधिवत कार्यवाही की जा रही है, साथ ही परिवहन में प्रयुक्त अशोक लीलैंड पिकअप क्रमांक सीजी 10 आर 0613 कीमती ₹300000/- जुमला कीमती ₹946320/- को विधिवत जप्त कर धारा 273 आईपीसी एवं सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद का प्रतिषेध, व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय व वितरण का अधिनियम 2003 की धारा 20(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*गिरफ्तार आरोपी का नाम* मनोज खरे पिता रामभरोसा खरे उम्र 30 वर्ष साकिन पीजी कॉलेज रोड जोधापुर वार्ड धमतरी

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर