Print this page

गांजा के परिवहन एवं बिक्री हेतु ग्राहक तलाश करते 03 आरोपियों को गांजा सहित रंगे हाथ पकड़ाये

  • doing of business

*आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 870 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, कीमती लगभग 24,000/-रु व प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जप्त*

*रंगे हाथ पकड़े गए आरोपियों में से एक राजिम क्षेत्र का है निगरानी बदमाश*

*पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार की जा रही वैधानिक कार्यवाही*

        पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय व तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को बेसिक व विजिबल पुलिसिंग करते हुए विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाकर अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।

      इसी क्रम में दिनांक 14-07-2021 को थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि गरियाबंद की ओर से एक एक्टिवा वाहन में तीन व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर बिक्री करने हेतु मगरलोड आए हैं, जो मथुरा नगर जैतखांभ के पीछे खड़े हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी मगरलोड द्वारा तत्काल टीम तैयार कर गवाहों के साथ मुखबिर के बताये हुए स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया। एक्टिवा में तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किए, किंतु चारों ओर से की गई घेराबंदी के कारण भागने में असफल रहे। तीनों का पकड़कर उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम नेतराम घृतलहरे, उधो राम बघेल व लक्ष्मीनारायण गधे गरियाबंद के रहने वाले बताये। उक्त तीनों व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर विधिवत उसकी तलाशी लेने पर एक्टिवा में पीछे बैठे दोनों व्यक्तियों द्वारा रखे गए कपड़े के थैले में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे रंगे हाथ मिले। मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 3 किलो 870 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹24,000/- (चौबीस हजार रुपए) मिला। जिसे गवाहों के समक्ष वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 ML 0583 को जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर विधि अनुरूप कार्यवाही किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। 

*मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम -
1. नेतराम घृतलहरे पिता गोविंद घृतलहरे उम्र 30 साल साकिन ग्राम बरोंड़ा थाना राजिम जिला गरियाबंद
2. उधो राम बघेल पिता भोजराज बघेल उम्र 32 साल साकिन सिर्रीखुर्द थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद
3. लक्ष्मी नारायण बघेल पिता ईश्वर लाल बघेल उम्र 30 साल साकिन सिर्रीखुर्द थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद

      संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुभाष लाल, आरक्षक चंद्रहास मनहरे, वीरेंद्र सोनकर एवं अश्वन भूआर्य का विशेष योगदान रहा।

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर