नगरी पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक महोदय धमतरी के आदेश अनुसार अनु विभागीय पुलिस अधिकारी मयंक रन सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नगरी निरीक्षक कोमल सिंह नेताम के नेतृत्व में, अपराध क्रमांक 74 /21,धारा 457 ,380 भा. द. वि. के मोबाइल चोर को 14 जुलाई को रंगे हाथों, बस स्टैंड के पास, मोबाइल को बेचने के ग्राहक तलाशते पकड़ा गया।
आरोपी
विशाल साहू, पिता स्वर्गीय गणेश साहू,उम्र 20 वर्ष,ग्राम हरमुडी थाना,नवागढ़, जिला बेमेतरा निवासी ने दिनांक 18/06/2021 को वार्ड क्रमांक 3 नगरी के यशवंत साहू ,शिक्षक के घर से रात्रि में चुपके से घुसकर 2 नग ,एंड्राइड मोबाइल एवं नगदी रकम ₹50 को चोरी किया। दिनांक 14 जुलाई 2021 को मोबाइल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था की मौके पर तत्परता से प्रधान आरक्षक शेखर सिन्हा, आरक्षक आनंद कटाक्वार तथा आरक्षक योगेश ध्रुव द्वारा घटनास्थल पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ कर 2 नग एंड्राइड मोबाइल को जप्त किया।
आरोपी को अपराध क्रमांक 74 /21,धारा 457 ,380 भा. द. वि. के तहत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया ।