Print this page

भाजपाइयों ने खाद, बीज व बिजली आपूर्ति बाधा समाधान के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

  • doing of business

धमतरी। भाजपा जिला किसान मोर्चा के नेतृत्व में भाजपाइयों और किसानों ने खाद बीज और बिजली की आपूर्ति में राज्य सरकार को फेल करार देते हुए, कलेक्टर पीएसएल ऐलमा को 14 जुलाई को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
आरोप लगाया कि एजेंसियों की मनमानी के चलते ना तो किसान को समय पर बिजली उपलब्ध हो रही है न ही खाद बीज।
केंद्र सरकार ने अपने हिस्से का खाद का कोटा राज्य सरकार को दिया है फिर भी भूपेश सरकार के नुमाइंदे किसानों को खाद व बीज व बिजली केलिये परेशानी से बाज नहीं आ रहे।
भाजपा जिला किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि उन्हें समय रहते बचा लिया जाए,नहीं तो किसानों के सब्र का बांध टूट जाएगा और 48 घंटे में समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो तमाम प्रकार के आंदोलन धरने की जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, वीरेंद्र साहू ,रोहित मिश्रा, कालिदास सिन्हा, रामू रोहरा ,अरविंद मुंडी, वीथिका विश्वास , चेतन प्रकाश हिंदूजा, विजय साहू, होरी लाल साहू ,अवनेंद्र साहू ,जागेंद्र पिंकू साहू, राजेंद्र चंद्राकर, प्रीतम साहू, महावीर सिन्हा,अविनाश दुबे, धमेंन्द्र साहू, संतोष सोनी, मिश्रीलाल पटेल, श्याम लाल नेताम, पार्षद पवन गजपाल, हर्ष अग्रवाल ,यश गांधी सहित अन्य शामिल है

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर