दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग निगम क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण नहीं होने के कारण और निगम प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों को संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं देने के विरोध में हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता आज 30 दिसंबर को निगम का घेराव करने का ऐलान पहले ही कर चुके थे उसी तारतम्य में 30 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता हिंदी भवन के सामने एकत्रित होना शुरू हो चुके हैं हिंदू युवा मंच के पदाधिकारियों ने शौर्य पथ समाचार पत्र को बताया किया आंदोलन शहर में व्याप्त समस्या एवं उसका समय पर निराकरण नहीं होने के विरोध में किया जा रहा है हिंदू युवा मंच का या विरोध प्रदर्शन हिंदी भवन से दुर्ग बचाव के नारों के साथ चलने की तैयारी कर रहा है। या आंदोलन पूर्ण रूप से शांति के साथ निकालने की बात हिंदू युवा मंच के पदाधिकारी कर रहे हैं दुर्ग बचाव के स्लोगन के बारे में हिंदू युवा मंच के पदाधिकारीयो का कहना है कि विगत कई महीनों से दुर्ग निगम में समस्याओं का अंबा लग रहा है किंतु इसके निराकरण के लिए शहरी सरकार संवेदनहीन हो चुकी है कहीं जल की समस्या कहीं सड़क की समस्या जो कहीं अंधेरों की समस्या यही लेनदेन में भ्रष्टाचार जैसी अनगिनत समस्याओं के कारण दुर्ग निगम क्षेत्र का विकास थम सा गया है ऐसे में दुर्ग निगम प्रशासन को जगाने के लिए हिंदू युवा मंच यह आंदोलन कर रहा है ताकि शहरी सरकार नींद से जागे और शहर के विकास की तरफ ध्यान दें ...