Print this page

बड़ी खबर : महापौर चुनाव में उपजा असंतोष वरिष्ठ नेत्री सुभद्रा सिंह ने की इस्तीफे की पेशकश .. Featured

  • rounak group

दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई निगम के महापौर चयन में मतदान से पहले ही कांग्रेस पार्टी में असंतोष सामने आना शुरू हो गया है नीरज पाल एवं बंटी गिरवर साहू के नाम में से किसी एक का नाम महापौर के लिए सामने आने की खबर के बाद भिलाई कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुभद्रा सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे की पेशकश की सुभद्रा सिंह का कहना है कि भिलाई निगम महापौर सामान्य श्रेणी का पद है ऐसे में सामान्य वर्ग से आने के कारण इस पद की मैं हकदार हूं किंतु संगठन द्वारा नीरज पाल एवं बंटी गिरवर साहू के नाम सामने आने से काफी दुख हुआ है सुभद्रा सिंह ने कहा है कि अगर ऐसी स्थिति बनती है तो मैं अपने पार्षद से इस्तीफा दे दूंगी एवं इस बात की कुछ संगठन तक शिकायत करुंगी वह अपनी बातों को रखूंगी अब देखना यह है कि महापौर के चुनाव में आने वाले चंद घंटों में और क्या-क्या घटना कम घटित होते हैं...

देखें सुभद्रा सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए क्या कहा

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ