Print this page

उद्घाटन की होड़ : बिना लाइसेंस , बिना अनुमति के खुल गया घर संसार सेल उद्घाटन करने पहुंचे शहर के विधायक वोरा और सांसद बघेल Featured

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ /  25 अक्टूबर 2021 को गुजरे अभी 3 माह ही हुए है . यह दिन दुर्ग वासी और इंदिरा मार्केट के व्यवसायियों के लिए एक बुरे सपने जैसा था इसी दिन शहर की अग्नि दमन क्षमता का भी सभी को ज्ञान हो गया . ड्ढहिलाई स्टील प्लांट की अग्नि शमन गाडिया नहीं होती तो आम जनता घडो और बाल्टियो से आगा बुझती नजर आती .
  जी हाँ 25 अक्टूबर 2021 को शहर में मध्य स्थित मुख्य बाज़ार से लगा हुआ शीला होटल धु धु कर जल रहा था आग पर काबू पाने के लिए दुर्ग निगम के पास कोई व्यवस्था नहीं थी यहाँ तक की उनके टेंकर में मोटर पम्प भी नहीं लगे हुए थे अगर भिलाई स्टील प्लांट की गाडिय़ा नहीं होती तो स्थिति अत्यंत खतरनाक हो सकती थी . शीला होटल के ठीक पीछे शिशु अस्पताल था जहाँ नवजात शिशुओ का इलाज होता है ऐसे में होटल से निकली हुई आग से और भी गंभीर दुर्घटना की संभवनाओ से इनकार नहीं किया जा सकता . तब शहर के विधायक वोरा , महापौर बाकलीवाल , पुलिस अधिकारी सही सभी व्यवस्था में लगे हुए थे कि आग पर कैसे काबू पाया जाए और शिशु अस्पताल में भर्ती मरीजो को कोई नुक्सान ना हो .
  यह आग लगी थी शीला होटल में संचालित घर संसार सेल में . घर संसार सेल हमेशा से ही विवादों में रहा किन्तु नगर पालिक निगम दुर्ग के लाइसेंस देने वाले अधिकारियों की लापरवाही ही कहा जा सकता है कि इस सेल को व्यापार करने की अनुमति दे दी गयी वो भी बिना सुरक्षा मानको की जाँच किये . कई बार इस मामले पर अलग अलग समाचार पत्रों के माध्यम से अव्यवस्था की बात उजागर होती रही किन्तु इस सेल के एकाकी मार्ग और सकरे आवागमन के बाद भी निगम के अधिकारी नहीं चेते और घर संसार पर किसी प्रकार की सख्ती नहीं बरती गयी . वो तो शुक्र है कि इस आगजनी में किसी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा किन्तु वर्षो पुराना शीला होटल अब एक कह्न्धर के रूप में तब्दील हो गया .
  उससे भी बड़ी बात यह है कि इसी घर संसार सेल के संचालको को शायद निगम की कार्य प्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का एवं संवेदनहीन जनप्रतिनिधियों पर इतना ज्यादा भरोसा था कि एक बार फिर घर संसार सेल के संचालको द्वारा निगम से बिना अनुमति लिए ही शीला होटल के परिसर में व्यापार के अनुज्ञा लाइसेंस के सहारे शहर के मध्य सेंटर सिटी माल में फिर से व्यापार प्रारंभ कर लिया . इस बात की जानकारी मिलते ही निगम के अधिकारी चौकन्ने हो गए और लाइसेंस की जाँच करने पहुँच गए . वो विभाग भी जाँच करने पहुँच गया जो लाइसेंस इशु करता है . निगम के लाइसेंस विभाग को ये ज्ञात होने के बाद कि घर संसार सेल को सेंटर सिटी माल में व्यापार की अनुमति नहीं दी गयी है चा- पांच दिनों से सिर्फ जाँच ही कर रही है . अब आम जनता अच्छे से जानती है कि सारे प्रमाण उनके कार्यालय में होने के बाद भी चार पांच दिनों से किस तरह की जाँच कर रही होगी निगम प्रशासन .
  आश्चर्य की बात यह है कि इस घर संसार सेल के संचालको के हौसले की भी दाद देने होगी कि अवैधानिक रूप से घर संसार के नए प्रांगन में उद्घाटन के अवसर पर संचालको ने दो दो जन प्रतिनिधियों को बुला लिया और उद्घाटन करवा लिया . एक ही संस्थान का दो दो बार उद्घाटन ये दुर्ग में संभव है . पहले सांसद विजय बघेल से उद्घाटन करवा लिया फिर शहर के विधायक की याद आते ही शहर विधायक वोरा से भी इस संस्थान का उद्घाटन करवा लिया .
  अब देखना यह है कि निगम प्रशासन कार्यवाही के नाम पर और कितने दिनों तक दिखावा करता है ...

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ