Print this page

बड़ी खबर :गोबर से बने सूटकेस में छत्तीसगढ़ का बजट , मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे विधानसभा Featured

  • doing of business

रायपुर । शौर्यपथ। "गोमय वस्ते लक्ष्मी" शास्त्रों में कहा गया है कि गाय का स्वरूप लक्ष्मी के स्वरूप में पहचाना जाता है इसीलिए गाय को माता की संज्ञा दी जाती है आज छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार ने बजट पेश करने के लिए गोबर से बने सूटकेस में छत्तीसगढ़ के भाग्य को ( बजट)लेकर विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया में गोबर से बने सूटकेस के साथ फोटो पोस्ट करते हुए यह शब्द लिखे है कि गोमय वसते लक्ष्मी जिसका मतलब गाय में लक्ष्मी का वास होता है भूपेश सरकार ने जब से सत्ता संभाली है तब से चाहे वह कोरोना आज ही क्यों ना हो छत्तीसगढ़ में आर्थिक नीतियों को मजबूत करने का भरपूर प्रयास किया है और बहुत से मायनों में सफल हुए हैं कोरोना काल के समय भी छत्तीसगढ़ में ऑटो सेक्टर अपने पूर्व के कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ चुका है प्रदेश में खेती के रकबा में लगातार वृद्धि यह दर्शाता है कि प्रदेश में किसानों की स्थिति पहले से काफी बेहतर होती जा रही है ऐसे में देखना होगा कि इस साल का बजट आम जनता के लिए क्या क्या सौगात लेकर आता है

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Wednesday, 09 March 2022 12:38
शौर्यपथ