Print this page

छात्राओं ने किया चक्का जाम ,आवागमन रहा बाधित मामले को अधिकारियों ने नही लिया संज्ञान में छात्राएं उत्तरी मैदान में Featured

  • doing of business

शौर्यपथ संवाददाता
दीपक वैष्णव

   कोंडागांव /  स्थानीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद हिंदी विद्यालय के रूप में स्थापित करने के विरोध में आज छात्राओं के द्वारा जम कर नारेबाजी के साथ चक्का जाम किया गया।
   चक्काजाम कोंडागांव जिला मुख्यालय के ह्रदय स्थल जयस्तम्भ चौक के नेशनल हाइवे 30 पर किया गया । जिसकी वजह आवागमन बाधित रहा साथ ही आम नागरिकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
छात्रा का कहना है जिला मुख्यालय में एक यह एक मात्र ही कन्याओं का स्कूल है जिसमे एक क्लास में लगभग 150 छात्राएं एक साथ पड़ती है और जब स्वामी आत्मा नन्द हिंदी विद्यालय यहाँ होगा तो पूरे जिले के विद्यार्थियों को चयन कर मात्र एक क्लास में 40 बच्चों को रखा जाएगा जिसमे भी 20 छात्र व 20 छात्राएं होगी।
    वही कोंडागांव नगर पालिका परिषद के भाजपा उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने बताया कि लगातार छात्रों व उनके पालक द्वारा आवेदन किया गया है जिस पर स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक कोई यह निर्णय लिया गया जब आज छात्राओं द्वारा चक्का जाम किया गया तो प्रशासन नींद से जागी है यह  बच्चो की हक की लड़ाई है और  हम उनके साथ है।
   जिला मुख्यालय के गांधी चौक में सैकड़ों की संख्या में शासकीय कन्या स्कूल की छात्राएं धरना प्रदर्शन कर कर है। साथ ही जिला प्रशासन से अपनी मांग कोों पूरा करने की मांग करते नजर आए। बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात थे ओर छात्राओं को समझाने की कोशिश करते नजर आ रहे थे। पर छात्राए जिला प्रशासन से मांगों को पूरा करों या लिखित आश्वासन मांग रहें थे।

छात्राव के माता पिता सही भाजपा भी धरना में शामिल
  मुख्यालय कोंडागांव में स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद हिंदी विद्यालय करने के विरोध में विद्यालय के छात्राओं ने शुक्रवार को जयस्तंभ चौक में सुबह 10 बजे से धरना दे विरोध कर थे इस दौरान छात्राओं के माता पिता, सहित राजनीतिक दल के भाजपा के जिला अध्यक्ष दिपेश अरोरा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धरना भी सन्देश भी चिंता भी ....
   
छात्राओं द्वारा सुबह 11 बजे से सड़क जाम किया गया . जरा सी देर में ही जिला प्रशासन के होश उड़ गए वही रास्ता जाम हो गया किन्तु इन छात्राओं के द्वारा मात्र 15-20 मिनट बाद ही सड़क से हट कर आवाजाही के लिए मार्ग को खोल दिया गया और सड़क के किनारे ही अपने विरोध प्रदर्शन को जारी रखा जिससे आवाजाही तो आसान हो गयी और छात्राओं के विवेक से एवं शांतिपूर्ण तरीके की चर्चा पुरे शहर में होने लगी . छात्राओं द्वारा लगभग 2 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया गया . प्राप्त जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी की वजह से एक छात्र बेहोश भी हो गयी थी जिसे तुरंत उपचार उपलब्ध कराया गया .

बच्चों में गलतफहमी हो गई है- जिला शिक्षा अधिकारी
  अशोक पटेल जिला शिक्षा अधिकारी कोंडागांव ने बताया कि बच्चों में गलतफहमी हो गई है कि उनका स्कूल बंद हो रहा है जो बच्चे वहां पढ़ रहे हैं वे बच्चे वहीं पड़ेंगे जो अगली कक्षा में उत्तीर्ण होकर जाएंगे वे भी वही पड़ेंगे, स्कूल बंद नहीं होगा । स्कूल के नाम में बदलाव शासन स्तर का निर्णय है इसमें कुछ नहीं कह सकता।

मांगे नहीं हुई पूरी तो आगे भी जारी रहेगा आन्दोलन ..
  बच्चों का बताया कि विगत 23 मार्च को कलेक्टर को विद्यालय को बदलाव न करने लिखित शिकायत देने के बाद भी ठोस कदम नहीं उठाया,जिसके कारण आज आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ा ,आगे यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती तो आंदोलन जारी रहेगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ