Print this page

CG breking: सीबीआई का दुर्ग में कोठारी बंधु के घर छापा Featured

  • rounak group

दुर्ग । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ में इन दिनों 2000 करोड़ के शराब घोटाले के चलते ईडी द्वारा लगातार है छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है उसी बीच बड़ी खबर यह निकल कर आ रही है कि दुर्ग के पद्मनाभपुर में सुबह  सीबीआई की टीम ने कोठारी बंधु के पदमनाभपुर स्थित निवास स्थान पर कार्रवाई के लिए डेरा जमा दिया है । 

   दुर्ग में लगातार चल रही ईडी की कार्रवाई के बाद सीबीआई के आने से मचा हड़कंप,पदमनाभपुर के एलआईसी ऑफिस के पीछे और मिनी स्टेडियम के पास घर दफ्तर में पहुँची है सीबीआई की टीम बता दें कि तीनों के नाम कोलकाता के हाई कोर्ट में चल रहा था मामला,कोलकाता हाई कोर्ट ने सीबीआई को दिये थे गिरफ्तारी के आदेश,सुरेश, सिद्धार्थ और श्रीपाल कोठारी का नाम शहर के नामचीन हस्तियों में है शामिल,कोठारी बंधुओं के दो ठिकानों पर पहुँचे हैं सीबीआई के अधिकारी,एक भाई श्रीपाल कोठरी है चार्टर अकाउंटेंट । खबर लिखे जाने तक सीबीआई की कार्रवाई कोठारी बंधुओं के कार्यालय एवं निवास स्थान पर जारी है । 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ