दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों की अगर बात करें तो पिछले 30 सालों से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के रूप में वर्तमान विधायक अरुण वोरा को ही चुना है विधानसभा चुनाव में परिणाम चाहे जीत का हो या हार का हो अभी तक ऐसा माना जाता था कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी के रूप में सिर्फ अरुण वोरा का ही नाम सामने रहेगा ऐसा भी नहीं है कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में जनप्रिय नेताओं की कोई कमी है ऐसे कई कांग्रेसी कार्यकर्ता/नेता हैं जिनकी दुर्ग शहर में अच्छी पेठ है और संगठन चलाने की क्षमता ,युवाओं का समर्थन ,कई समाजों का समर्थन भी प्राप्त है ऐसे चार चेहरे जिन्हें दुर्ग की आम जनता विधायक के रूप में देखना पसंद करती है वह है कांग्रेस के राजेंद्र साहू ,राजेश यादव ,आर एन वर्मा और दीपक दुबे यह चार चेहरे ऐसे हैं जिन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए कांग्रेस को मजबूती ही प्रदान की है .केंद्रीय नेतृत्व भी इन नेताओं को भली-भांति जानता है किंतु जैसा की दुर्ग की जनता और इन कांग्रेसी नेताओं को भी मालूम है कि दुर्ग शहर में कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में आगे बढ़ाने के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं क्योंकि आगे बढ़ाने के लिए जो रास्ता पार्षद चुनाव विधानसभा चुनाव से होकर जाता है वह बंद है .इसके कारण कई नेताओं ने या तो राजनीति छोड़ दी या तो अन्य शहरों की तरफ राजनीति क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कदम बढ़ा लिया परंतु इन चार नेताओं ने सालों से दुर्ग कांग्रेस की सेवा की कई बार इन्हें हाशिये पर लाने की कोशिश भी हुई परंतु इन्होंने कभी भी कांग्रेस से अपना संबंध नहीं तोड़ा।
अब एक बार फिर विधानसभा चुनाव 2023 का आगाज हो चुका है और दावेदारों के आवेदन फॉर्म जमा होना भी शुरू हो चुके हैं जिसकी आज अंतिम तारीख है ऐसे में दुर्ग कांग्रेस के दो नेता राजेश यादव और दीपक दुबे ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी भर दी है वहीं दो नेता राजेंद्र साहू एवं आर एन वर्मा वर्मा इन्होंने अभी तक अपनी दावेदारी पेश नहीं की है शहर भर में चर्चा का यही विषय है कि क्या शाम तक राजेंद्र साहू और आर एन वर्मा अपनी दावेदारी पेश करेंगे या इस बार भी कांग्रेस के घोषित प्रत्याशियों को जीतने के लिए मजबूती से क्षेत्र में कार्य कर कांग्रेस की उपलब्धियां को बता कर एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना महत्तवपूर्ण योगदान देंगे फिलहाल दुर्ग शहर की जनता शाम तक का इंतजार कर रही है कि राजेंद्र साहू और आर एन वर्मा अपना आवेदन भरेंगे या नहीं ।
बड़ी बात यह है कि अगर प्रदेश कांग्रेस इन चार नेताओं में से किसी एक को भी प्रत्याशी घोषित करती है तो अन्य तीनों का भी सहयोग इनको भरपूर मिलेगा इन चारों नेताओं में आपसी सामंजस्य और आम जनों के बीच में अच्छी पैठ है एवं संगठन में कार्य करने के सभी गुण मौजूद है वही यह चारों नेताओं का अपने अपने क्षेत्र में काफी मजबूत पकड़ है युवाओं में जोश भरने का जो गुण इन नेताओं के पास है वह वर्तमान में दुर्ग शहर में शायद ही किसी और के पास होगा वैसे तो दुर्ग शहर की जनता वर्तमान महापौर धीरज बाकलीवाल को भी काफी पसंद करती है धीरज बाकलीवाल की छवि ऐसी है कि ऐसे कांग्रेसी जो विधायक वोरा की नीतियों का विरोध करते हैं वह भी धीरज बाकलीवाल को पसंद करते हैं बड़ी बात यह है कि धीरज बाकलीवाल के व्यवहार और उनके सरल स्वभाव के कारण भाजपा पार्षदों को भी उनसे कोई खास नाराजगी नहीं रहती राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तो चलते हैं किंतु ऐसा सुनने में मिल जाता है कि भाजपा नेता भी पार्षद भी धीरज बाकलीवाल के प्रति एक सॉफ्ट कॉर्नर लगते हैं . दुर्ग की जनता और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को इंतजार है कि कब शाम हो और आवेदन पत्र जमा करने का समय खत्म हो जिसके बाद स्थिति साफ होगी कि दावेदारों की संख्या कितनी है और कौन-कौन से दावेदार मैदान में है।