रायपुर/ शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान पूर्ण हो चुका है मतदान के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकले तेज हो गई है कि प्रदेश में सरकार भाजपा की बनेगी या कांग्रेस की वैसे तो कई सर्वे रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है वहीं भाजपा जो पहले 25 से 30 सीट का अनुमान लगा रही थी अचानक उनके अनुमान भी 40 से 50 सीट के बीच लग रहे हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर ऑपरेशन लोटस का भी खतरा नजर आ रहा है . जिस पर कांग्रेस ने अपनी तैयारी को और मजबूती प्रदान करते हुए सभी प्रत्याशियों को निर्देश दे दिए हैं की जीत का सर्टिफिकेट लेते ही उन्हें राजधानी पहुंच जाना है एवं प्रत्याशियों को पार्टी संगठन से लगातार संपर्क बनाए रखना है .
वर्तमान में भले ही छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है लेकिन कांग्रेस और भाजपा अभी से स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं और 40 50 सीट जीतने की बात हो रही है इन सब स्थितियों को देखकर प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति की उठा पटक की यादें फिर ताजा हो गई है जहां कमलनाथ सरकार के 1 साल से ज्यादा के कार्यकाल के बाद अचानक उलट फेर होते हुए प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बन गई और वहां पर भाजपा का ऑपरेशन लोटस सफल हो गया परंतु छत्तीसगढ़ कांग्रेस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी सावधानी बरत रही है ताकि किसी भी तरह से भारतीय जनता पार्टी का ऑपरेशन लोटस छत्तीसगढ़ में सफल न हो सके .