Print this page

पूर्व विधायक अरुण वोरा पर गौठान घोटाले का तंज कसने वाले विधायक गजेन्द्र यादव दुर्ग गौठान के चारागाह भूमि कब्ज़े पर क्यो है मौन ? Featured

पूर्व विधायक अरुण वोरा पर गौठान घोटाले का तंज कसने वाले विधायक गजेन्द्र यादव दुर्ग गौठान के चारागाह भूमि कब्ज़े पर क्यो है मौन ? पूर्व विधायक अरुण वोरा पर गौठान घोटाले का तंज कसने वाले विधायक गजेन्द्र यादव दुर्ग गौठान के चारागाह भूमि कब्ज़े पर क्यो है मौन ? shouryapath news
  • Ad Content 1

 दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस पर गौवंश को लेकर राजनीती करने का बड़ा आरोप लगाया . कई उधाहरण दिए जिनमे गौवंशो के अहित की बात कही गौवंश को राजनितिक मुद्दा बना कर कांग्रेस की पाखण्ड राजनीती के विषय में आरोप लगाये किन्तु अगर दूसरी तरफ देखा जाए तो दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव दुर्ग के पुलगाँव स्थित गौठान में जन्मदिन में गौठान जाकर फोटो खिचवा विज्ञप्ति जारी करने के अलावा कोई ऐसा कार्य नहीं किया जिससे गौवंश का भला हो . आज शहर में चौक चौराहों पर गायो का झुण्ड दुर्घटना का कारण बन रहा है . गौठान में 500 के लगभग गाये है जिनके भोजन की व्यवस्था के लिए पुर्वर्र्ती सरकार द्वारा 3-4 एकड़ की चारागाह भूमि सही प्रशासन की कई योजनाओं के अर्जित आय से हो जाती थी किन्तु वर्तमान समय में ऐसी कई योजनाये बंद हो गई वही निगम द्वारा सडको से गायो को उठा गौठान में छोड़ना ज़ारी है वही गौठान की चारागाह भूमि पर अस्थाई कचरा यार्ड तो हटा लिया गया जिसके लिए मिली जानकारी अनुसार दुर्ग विधायक कई बार चक्कर लगा आये परन्तु इस शासकीय चारागाह की भूमि पर महावीर ग्रुप द्वारा अवैधानिक तरीके से पेड़ लगा कर कब्ज़ा कर लिया गया जिससे उनका व्यापार (कालोनी से ) बढे .
   कचरा हटाने की बात को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव कई बार पहुंचे किन्तु चारागाह की जमीन पर अवैध कब्ज़ा ज़माने वाले महावीर ग्रुप के विषय में आखिर दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव क्यो मौन है . वही विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कचरा हटाने में निगम प्रशासन ने इतनी जल्दबाजी दिखाई कि आचार संहिता में भावपत्र से एक ऐसे संस्था को ठेका दिया गया जो विधायक के करीबी बताये जाते है ऐसे में शहर में चर्चा का विषय है कि विधायक महोदय जिस तरह कचरा हटवाने में सक्रीय थे ऐसी सक्रियता गौवंश के चारागाह की भूमि पर क्यो नहीं दिखा रहे .
   गौवंश के नाम पर भ्रष्टाचार की बात का पूर्वर्ती सरकार पर आरोप लगाने वाले विधायक यादव आज गौवंश के भोजन पर ( चारागाह की भूमि ) पर हुए अवैध कब्ज़े को कब हटवायेंगे क्या विधायक के लिए गौवंश से ज्यादा जरुरी महावीर ग्रुप की कब्ज़े की निति महत्तवपूर्ण है . विगत कई माह से गौठान में रह रही गौवंश के भोजन की व्यव्स्व्था के लिए आखिर क्या कदम उठ रहे है दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव आज  शहर की जनता आवारा मवेशी से परेशां है इस दिशा में किस तरह के सार्थक प्रयास विधायक द्वारा किया जा रहा है यह आम जनता जानना चाह रही है . निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर शहर के कचरे को इधर से उधर कर निगम मद से एक ही संस्था को लाखो रूपये का भुगतान कर रहे चारागाह की भूमि पर अवैध कब्ज़ा पर आयुक्त क्यो मौन है .   

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ