रायपुर / शौर्यपथ / बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई मंगलवार को रिमांड की अवधि ख़त्म होने के बाद एक बार फिर पुलिस की मांग पर विधायक यादव की रिमांड ०३ सितम्बर तक के लिए बढ़ा दी गई है .पुलिस की मांग पर कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड 7 दिनों के लिए बढ़ा दी है।
बता दें कि मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विधायक देवेंद्र यादव की कोर्ट में पेशी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट से फिर से सात दिनों की रिमांड की मांग की थी। पुलिस की इस मांग पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड 7 दिनों के लिए बढ़ा दी है।