Print this page

ताज़ा : खबर श्रीशिवंम के पास मिली लाश , कत्ल की गुत्ति सुलझाने में लगी दुर्ग पुलिस Featured

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के संतराबाड़ी स्थित श्रीशिवम के पास आज सवेरे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का सिर फटा हुआ है। उम्र लगभग 25 वर्ष है। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
दुर्ग पुलिस को आज सवेरे सूचना मिली श्रीशिवम माल के पास शापिंग कांप्लेक्स में खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। मौके पर जाने पर पुलिस ने पाया कि मृतक का सिर फटा हुआ है और भारी मात्रा में खून निकला हुआ है। जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया है। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। वह लाल व नीले रंग की टी शर्ट पहने हुए है।
बताया जा रहा है कि युवक को देर रात क्षेत्र में घूमते देखा गया था। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। फिर भी बताया जा रहा है कि मृतक बदमाश प्रवृति का व्यक्ति था। कोतवाली पुलिस पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था कर रही है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ