Print this page

दुर्ग ब्रेकिंग : मनमोहन शर्मा बने केंद्रीय जेल दुर्ग के नए जेल संदर्शक Featured

दुर्ग  :  मनमोहन शर्मा बने केंद्रीय जेल दुर्ग के नए जेल संदर्शक दुर्ग : मनमोहन शर्मा बने केंद्रीय जेल दुर्ग के नए जेल संदर्शक
  • Ad Content 1

सांसद विजय बघेल जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा एवं वरिष्ठ नेताओं का माना हृदय से आभार  

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग भाजपा के युवा मिलनसार नेता के रूप में मनमोहन शर्मा की एक अलग पहचान है . भाजपा संगठन में कई महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन मनमोहन शर्मा ने बखूबी किया . संगठन में उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए साय सरकार द्वारा उन्हें एक महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है मनमोहन शर्मा के राजनितिक अनुभव को देखते हुए उन्हें "केंद्रीय जेल दुर्ग" के जेल संदर्शक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके वर्षों के राजनीतिक अनुभव और जनता के प्रति उनकी सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस पद के माध्यम से मनमोहन शर्मा अब जेल प्रशासन और कैदियों के सुधार के लिए विशेष भूमिका निभाएंगे।
  जेल संदर्शक के रूप में यह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्ति मानी जा रही है, जहां श्री शर्मा को जेल में सुधारात्मक नीतियों के क्रियान्वयन और कैदियों के पुनर्वास कार्यक्रमों की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में जेल के भीतर के वातावरण में सकारात्मक बदलाव और प्रशासनिक सुधारों की उम्मीद जताई जा रही है।
   अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री शर्मा ने कहा, मुझे केंद्रीय जेल दुर्ग का जेल संदर्शक नियुक्त किए जाने पर गर्व है। मैं इस पद के माध्यम से समाज के उस वर्ग की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, जिन्हें सही मार्गदर्शन और समर्थन की आवश्यकता है। मेरा उद्देश्य है कि जेल में कैदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए समुचित कदम उठाए जाएं।"
    मनमोहन शर्मा की नियुक्ति से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है, और स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी इसे एक प्रभावशाली कदम के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से जेल प्रशासन में आवश्यक सुधार होंगे और कैदियों के लिए नए अवसरों का सृजन किया जाएगा। मनमोहन शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर दुर्ग सांसद विजय बघेल भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा सहित सभी वरिष्ठ जानो का आभार माना .

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ