Print this page

ब्रेकिंग न्यूज़: दुर्ग के मोहलई में मिली अज्ञात लाश, इलाके में मचा हड़कंप! Featured

  • rounak group

दुर्ग। शौर्यपथ । शहर के मोहलई क्षेत्र में बिजली ऑफिस के ठीक सामने आज सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। त्योहारी माहौल के बीच इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और जिज्ञासा का माहौल बन गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगा।

मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी जारी है।

त्योहारों के बीच ऐसी वारदात ने इलाके की शांति भंग कर दी है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मौके पर डटी हुई है और हर पहलू को खंगाल रही है — यह हत्या है या किसी अन्य कारण से हुई मौत, जांच के बाद तस्वीर साफ होगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ