Print this page

IPS ट्रांसफर : राज्य में पुलिस महकमे की नई तस्वीर: IPS अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी Featured

  • devendra yadav birth day

रायपुर। शौर्यपथ । रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 22 दिसंबर 2025 को जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों के नए पदस्थापना स्थल घोषित किए गए हैं। यह आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

जारी सूची के अनुसार—
1. श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला , बैच 2011
वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, कांकेर
नया पदस्थापन: पुलिस उप महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उत्तरी रेंज सरगुजा
2. श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा , बैच 2019
वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद
नया पदस्थापन: पुलिस अधीक्षक, कांकेर
3. श्री वेदव्रत सिरमौर , भापुसे
वर्तमान पद: महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर (प्रतिनियुक्ति से सेवाएं वापस लेते हुए)
नया पदस्थापन: पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाने में मदद मिलेगी। इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश के सुरक्षा तंत्र

को व्यवस्थित और सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 22 December 2025 21:25
शौर्यपथ