Print this page

प्रदेश भाजयुमों अध्यक्ष अमित साहू के देर से दुर्ग आने पर हुआ जमकर हंगामा आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने ही उनके लिए बनाये स्वागत द्वार सहित किये गये सजावट को तोड़़ा Featured

  • Ad Content 1

अमित के सामने भिलाई में भिड़े दुर्ग और भिलाई के भाजयुमों कार्यकर्ता ,दिनेश देवांगन के साथ भिलाई के कार्यकर्ताओं ने किया झूमा झटकी

शौर्यपथ/ दुर्ग / अनुशासन का दंभ भरने वाली भाजपा में आज कल अनुशासन तार तार होने लगा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण गुरूवार को नवनियुक्त प्रदेश भाजयुमों अध्यक्ष अमित साहू के आगमन के दौरान दिखाई दिया। यहां आज फिर जमकर कर सरोज पाण्डेय औेर प्रेमप्रकाश पाण्डेय के समर्थकों मे ंजमकर गुटबाजी दिखी। अमित साहू के स्वागत का प्रमुख कार्यक्रम पहले भिलाई एवं उसके बाद दुर्ग में रखा गया था। भिलाई में कार्यक्रम के दौरान अमित साहू को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय ले जाने दुर्ग जिला भाजयुमों अध्यक्ष दिनेश देवांगन अपने पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या मे ंकार्यकर्ताओं को लेकर भिलाई पहुंचे थे, इस दौरान तयशुदा कार्यक्रम के तहत दुर्ग जाने में अत्यधिक देर होने पर जब दिनेश देगवांगन और उनके पदाधिरियों ने अमित साहू से कहा कि आपका दुर्ग के कार्यकर्ता भी बडी बेसब्री से इंतजार कर रहे है, इस बात को लेकर दिनेश देवांगन के साथ आये लोगों के साथ भिलाई के भाजयुमों कार्यकर्ताओं पीपीपी गुट के लोगों और सरोज गुट के लोगों में जमकर तकरार हो गया और मामला हाथा बाई तक पहुंच गया। मामले को बढता देख प्रदेश भाजयुमों अध्यक्ष अमित साहू ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
उसके बाद यहां से दुर्ग भाजयुमों के कार्यकर्ता वापस दुर्ग पहुंचे और वहां इस घटना की जानकारी भाजपा कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं को दी। उसके बाद दुर्ग भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने जितनी भी भाजपा कार्यालय में श्री साहू के सम्मान के लिए सजाया था उसे उन्होंनें स्वयं ही उजाडऩे के साथ तोडफोड कर दिये।
ज्ञातव्य हो कि ज्ञातव्य हो कि भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के जिला आगमन पर लगभग एक सप्ताह से दुर्ग जिला एवं भिलाई जिला के कार्यकर्ताओं ने काफी जोश खरोश से उनके स्वागत की तैयारी की थी, परन्तु जैसे जैसे अमित साहू के आगमन की तिथि नजदीक आती जा रही थी वैसे वैसे ही दोनों जिलों के भारतीय जनता युवा मोर्चा में गुटबाजी अपने चरम पर दिखाई पडऩे लगी थी, जिसके फलस्वरूप भिलाई एवं दुर्ग जिला के कार्यकर्ताओं में जो जोश खरोश दिखाई दे रहा था वह आज आपसी गुटबाजी का भेट चढ गया, इसी का परिणाम यह रहा की प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू अपने तय कार्यक्रम के हिसाब से भिलाई में स्थित कार्यक्रम में लगभग सही समय से पहुचे इसके विपरीत दुर्ग जिला भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में जिले से आये हुए कार्यकर्ताओं में बेचैनी के साथ ही आक्रोश भी नजर आया, जिसके चलते दुर्ग जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश देवांगन को अपने ही कार्यकर्ताओं से आक्रोश का झेलना पड़ा, इस बात को मद्देनजर रखते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने प्रदेश अध्यक्ष से दूरभाष पर लोकेशन की जानकारी ली तो ऐसा उन्हें ज्ञात हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू भिलाई के कार्यक्रम में व्यस्त है, इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के कार्यक्रम स्थल पर पहुचकर अपने अध्यक्ष से गुहार लगाईं कि आपके तय कार्यक्रम के अनुसार लगभग एक घंटा विलम्ब हो गया है और हमारे कार्यकर्ता आपका बी बेताबी से इंतजार कर रहे है, इतनी बात होनी ही थी कि मनीष पाण्डेय के समर्थक अमित साहू के साथ दुर्ग जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन की चर्चा को लेकर आग बबूला हो गए और कहने लगे की यहाँ क्यों आया है, भिलाई का मामला है हमारी मर्जी के हिसाब से हम प्रदेश अध्यक्ष को बिदा करेंगे और दिनेश देवांगन से झूमा झटकी करने लगे, परिस्थिति किसी अनहोनी में ना तब्दील हो जाए इसलिए प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने वक्त की नजाकत को समझते हुए दोनों गुट के कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया और दिनेश देवांगन को यह बोलकर बिदा कर दिया की आप जाइए मै आ रहा हूँ, चूँकि दिनेश देवांगन के साथ हुए अभद्र व्यव्हार व झुमा झटकी की खबर आग की तरह दुर्ग कार्यालय जा पहुची जहा पर जिला कार्यलय में प्रतीक्षारत कार्यकता आक्रोशित हो प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम का बहिष्कार करने की मंशा बनाते हुए लगभग तीन घंटे विलम्ब से पहुचे प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और अमित साहू वापस जाओ के नारे भी लगाए गए स्थिति इतनी विकट थी कि आक्रोशित युवा कार्यकर्ता अमित साहू के लिए बनाए गए स्वागत द्वार को भी तोड दिया और सुदूर क्षेत्र से आये भाजयूमो कार्यकर्ता अपने घरों को लौटने लगे, जिसके फलस्वरूप जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन बड़ी मुश्किल से अपने अध्यक्ष को कार्यलय में उपरी मंजिल में ले जाकर चर्चा की और मनीष पाण्डेय समर्थकों के कच्चे चिठ्ठे को भी सौपकर जिले में व्याप्त गुटबाजी को समाप्त करने की गुहार भी लगाईं !
अमित साहू के दुर्ग भाजपा कार्यालय पहुंचते ही हंगामा,वापस जाओं के लगे नारे
नवनियुक्त भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के सामने भिलाई में हुए घटना के कारण तथा अमित साहू द्वारा अपने निर्धारित समय से तीन घंटा देर से आने के कारण दुर्ग भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने जमकर उनके सामने ही भाजपा कार्यालय में हंगामा किया और अमित साहू वापस जाओं के जमकर नारे लगाये। बहुत देर के बाद अमित साहू के दौरा कार्यक्रम के प्रभारी जे पी यादव ने बाद मेें कैसे भी मामला को शांत कराया।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 27 November 2020 08:45
शौर्यपथ