Print this page

बालोद में एसिड अटैक के आरोपियों का जुलूस, भीड़ ने पोती कालिख और की पिटाई Featured

  • doing of business

Bhupendra Deshmukh की खास रिपोर्ट 

बालोद। 22 वर्षीय युवती पर हुए सनसनीखेज एसिड अटैक मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। आरोप है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों का मुंडन कराने के बाद उन्हें थाने से न्यायालय तक पैदल ले जाया।

घड़ी चौक के पास आरोपियों को देखकर लोगों का आक्रोश भड़क उठा। भीड़ ने आरोपियों के चेहरे पर कालिख पोत दी और उनके साथ मारपीट भी की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की मांग करते नजर आए।

एसिड अटैक की इस वारदात को लेकर बालोद में छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने न्यायालय परिसर में भारी बल तैनात किया और दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट तक पहुंचाया।

बता दें कि बालोद में 22 वर्षीय युवती पर एसिड अटैक के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम और कथित साजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़िता को गंभीर हालत में रायपुर के डीकेएस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया है।

फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जिला जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ