Print this page

कार्यकाल के आखिरी दिन किसान के पक्ष में लिखा अंतिम फैसला Featured

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / 5 साल बेदाग छवि के साथ जिला उपभोक्ता फोरम में सदस्य के रूप में कार्य करते हुए राजेन्द्र पाध्ये  ने फॉर्म में अपना अनुकरणीय योगदान दिया . प्रदेश में दुर्ग जिले को अग्रणी बनाये रखा . मिलनसार व मदद के लिए सदैव आगे रहने वाले सदस्य राजेन्द्र पाध्ये  ने कार्यकाल के अंतिम दिन भी फैसला सुनाया . अपने कार्यकाल के आखिरी दिन सदस्य राजेन्द्र पाध्ये ने पाटन ब्लॉक के ग्राम जामगांव एम निवासी किसान भानु प्रताप वर्मा के पक्ष में अपना अंतिम फैसला लिखा। बैंक द्वारा कृषक भानु प्रताप वर्मा का बीमा प्रीमियम गलत ग्राम के नाम से काटे जाने के कारण वह बीमा दावा से वंचित हो गया था, जिसके लिए बैंक को दोषी मानते हुए उस पर 83 हजार रुपये हर्जाना लगाया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ