Print this page

25 जनवरी को विशेष रक्तदान शिविर ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय दुर्ग में .. Featured

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / वैश्विक महामारी कोरोना (Covid-19) के कारण रक्तदान में बेहद कमी आई है। स्वैछिक रक्तदाता कोरोना के कारण अस्पताल/ब्लड बैंक तक नहीं जाने से ब्लड बैंक में ब्लड की भारी कमी हो गई है। आज इस परिस्थिति में ब्लड के सभी ग्रुप्स की बहुत अधिक आवश्यकता है, लेकिन लोग अभी भी इस वक़्त पूर्व की तरह ब्लड डोनेशन नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण ब्लड बैंक में ब्लड की कमी होती जा रही है और डिमांड ज्यादा होने के जिला अस्पताल/ब्लड बैंक इसकी पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।
अतः ब्लड बैंक में ब्लड की कमी के कारण सिकलिंग, थैलेसेमिया, रोड एक्सीडेंट व गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर उन बच्चों (सिकलिंग, थैलेसेमिया) को जिनको महीने में 3 से 6 ब्लड की आवश्यकता पड़ती हैं। इस विकट परिस्थिति पर नियंत्रण के लिए रक्तदान महा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शौर्यपथ से चर्चा में नव दृष्टी फाउन्डेशन के राज आढतिया ने आम जनता से निवेदन किया कि आप अपने परिचित, दोस्त, परिवार से 5-10 लोगो को रक्तदान हेतु प्रेरित कर,25 तारीख को सुबह ९ बजे से शाम ५ बजे तक रक्तदान हेतु उनकी सहमति लेकर उन्हें जिला अस्पताल ब्लड बैंक आ कर रक्तदान कर रक्त की कमी को दूर करें।
आइये करें रक्त दान
मानव को दें जीवन दान

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ