Print this page

पन्ना स्वीट्स पर शिकायतों की बौछार , निगम ने की सील बंदी की कार्रवाई

  • rounak group

दुर्ग। शौर्य पथ । दुर्ग नगर निगम के द्वारा पन्ना स्वीट्स स्टेशन रोड पर दूसरी बार छापा मारकर कार्यवाही की गई पूर्व में ही नगर निगम लॉक डाउन का उल्लंघन करने को लेकर कार्रवाई की गई । पर निगम के ही अधिकारियों की रजामंदी से ही 2 दिनों में यह दुकान पुनः संचालित हो गई फिर भी ये लोकडॉन के नियमों का उल्लंघन करने से बाज़ नही आए और आज पुनः इनके दुकान पर छापे मारे की कार्यवाही की गई । उपरोक्त कार्यवाही में नए बाजार प्रभारी शिव शर्मा व उनके नगर निगम के सहयोगी के द्वारा आज फिर पन्ना स्वीट्स पर तालाबंदी की गई शिव शर्मा के द्वारा मीडिया को बताया गया जी यह समय सीमा के बाद भी ग्राहकों को सामान देता है और बहुत सारी इनके द्वारा कंप्लेन भी आ चुकी है और इनका दुकान रविवार को भी संचालित रहता है जिससे कई आम जनता खुश नहीं है और वहां नगर निगम को कॉल कर के इनके बारे में जानकारी दी जाती है तथा आज दिनांक 31 मई सोमवार को फिर यह अपने कुछ ग्राहकों को अंदर से सामान दे रहे थे जिसे नगर निगम की टीम ने आकर रंगे हाथों पकड़ा और उस पर कार्यवाही भी की और जनता को समझाई के तौर पर बताया गया कि जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ