गोवा /शौर्यपथ/
इससे पहले ही शिव सेना सांसद संजय राउत सभी विपक्षी दलों से यह अपील कर चुके हैं कि बीजेपी से टिकट नहीं मिलने की सूरत में उत्पल के समर्थन में सभी दल उनका समर्थन करें, ताकि उनकी जीत सुनिश्चित हो सके.
गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का समर्थन करने के लिए शिव सेना ने पणजी सीट से अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है. बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद उत्पल वहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.
इससे पहले ही शिव सेना सांसद संजय राउत सभी विपक्षी दलों से यह अपील कर चुके हैं कि बीजेपी से टिकट नहीं मिलने की सूरत में उत्पल के समर्थन में सभी दल उनका समर्थन करें, ताकि उनकी जीत सुनिश्चित हो सके.
संजय राउत ने महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, "हम अपनी बात पर अटल हैं. शिवसेना पणजी से अपने उम्मीदवार शैलेंद्र वेलिंगकर को वापस ले रही है. इतना ही नहीं, हमारे कार्यकर्ता उत्पल पर्रिकर का पूरा समर्थन करेंगे. हमारा मानना है कि पणजी की लड़ाई सिर्फ चुनाव के लिए नहीं है, बल्कि गोवा की राजनीतिक शुद्धि के बारे में भी है."
राउत के ट्वीट में उत्पल पर्रिकर के एक ट्वीट का एक उद्धरण भी शामिल किया गया है, जिसमें उत्पल ने अटानासियो बाबुश मोनसेरेट को चुनने के लिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा है, "आप स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के प्रतिनिधित्व वाले निर्वाचन क्षेत्र में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को टिकट देंगे?"