Print this page

माइकल वॉन ने बताया, किस खिलाड़ी के अंदर है धोनी की झलक, कोहली के बाद बनना चाहिए RCB का अगला कप्तान

  • doing of business

       खेल/ शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के बाद विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। कोहली अपनी अगुवाई में आरसीबी को आईपीएस विजेता नहीं बना पाए। आईपीएल 14 के एलिमिनेटर में आरसीबी को कोलकाता नाइट राइ़डर्स ने मात दी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि कोहली के बाद इंग्लैंड के उपकप्तान जोस बटलर को आरसीबी ने अपना अगला कप्तान बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें बटलर के अंदर धोनी की झलक नजर आती है। जोस बटलर ने आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की टीम के सदस्य थे। हालांकि उन्होंने यूएई लेग में हिस्सा नहीं लिया।
        बटलर ने क्रिक बज से बातचीत में कहा,'मैं आप सबको एक नाम बताता हूं। यह नाम सबकी सोच से बाहर है। वो एक अलग फ्रेंचाइजी से हैं और हो सकता है उनकी पुरानी टीम उन्हें रिटेन कर ले लेकिन मैं जोस बटलर को कप्तान के तौर पर चुनूंगा। उनके अंदर कप्तान धोनी की तरह बड़ी क्षमता है। इसको लेकर मुझे कोई भी संदेह नहीं है।'  उन्होंने आगे कहा कि वो इयोन मोर्गन की नेत़त्व में इंग्लैंड की तरफ से खेल रहे हैं। वो टेक्टिकली बेहद चालक हैं। लेकिन मैं व्यक्तिगत तौर पर बटलर को आरसीबी के कैंप में चाहूंगा। उन्हें विकेटकीपर की भूमिका में रखूंगा और कप्तानी के बारे में पूछूंगा।
        गौरतलब है कि विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले ऐलान कर दिया था कि कप्तान के तौर पर यह उनका आखिरी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन होगा। लेकिन इसी के साथ उन्होंने साफ कर दिया था कि वो आईपीएल में जब तक खेलेंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए ही खेलेंगे। इससे पहले विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया की टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ