Print this page

केएल राहुल का जमकर चला बल्ला, धोनी के 'हेलिकॉप्टर' शॉट से लगाया SIX- Video

  • doing of business

     खेल /शौर्यपथ /आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले टीम इंडिया के उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की फॉर्म में वापसी भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा अभी भी फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं, जो चिंता का कारण बना हुआ है। भारत और ऑस्ट्रेलिया में आग गाबा मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 का वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है। केएल राहुल भारत की ओर से बेस्ट स्कोरर रहे और उन्होंने 33 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। राहुल ने इस पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी, जब उन्होंने हेलिकॉप्टर शॉट से छक्का बटोरा।
केएल राहुल ने अपनी पारी के दौरान छह चौके और तीन छक्के लगाए। भारत की ओर से दूसरे बेस्ट स्कोरर रहे सूर्यकुमार यादव। सूर्या ने 33 गेंदों पर 50 रन ठोके। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 186 रन बनाए। केएल राहुल ने अपनी पारी के तीन छक्कों में से दो तो पैट कमिंस की गेंद पर लगाए। यह शॉट उन्होंने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर लगाया।
केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया आने से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी बढ़िया बल्लेबाजी की थी। उन्होंने लगातार दो मैचों में पचासा ठोके थे। वहीं वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राहुल ने 74 रन ठोके थे। राहुल जिस तरह की लय में अगर उसे बरकरार रखते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बड़ा प्लस पॉइंट होगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ