Print this page

सिक्स-ए साइड फ्लड लाईट क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारंभ

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / सिक्स-ए साइड फ्लड लाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्रिकेट क्लब कुम्हारी के द्वारा लगातार 21 वां वर्ष से किया जा रहा है। इस फॉर्मेट का क्रिकेट काफी रोचक व आनंदित रहता है। इसमें प्रत्येक टीम में 6 खिलाड़ी रहते हैं। 6 प्लेयर को बोलिंग व बैटिंग करना अनिवार्य रहता है। प्रत्येक मैच 6-6 ओवर का रहता है। विजेता टीम को 13001 दिया जाएगा व द्वितीय पुरस्कार 7001है। इस टूर्नामेंट का कल शुभारंभ वार्ड के पूर्व पार्षद राजू निषाद के द्वारा किया गया। शुभारंभ के उपरांत दो टीमों के बीच प्रथम मैच खेला गया। आयोजनकर्ता के सदस्यगण विपुल दुबे, अमन ठाकुर, मनीष चौहान, सतीश मलेवार, बॉबी सिंह, सोनू पांडेय, नीलकांत मिश्रा, विन्नी कुशाग्र, विशाल दुबे, अतुल राठौर, हेमंत राव, चिराग गोहिल, नीरज मिश्रा एवं अन्य साथीगण।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ