खेल /शौर्यपथ /भारत और इंग्लैंड के बीच खेली टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच का पहले दिन अक्षर पटेल के नाम रहा। 38 रन खर्च करके अक्षर ने 6 विकेट लिए। अक्षर की इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया इंग्लैंड को 112 रनों पर ही समटने में कामयाब रही। जवाब में टीम इंडिया ने सधी हुई शुरुआत की, पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत बल्लेबाजों ने 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए थे। अक्षर पटेल ने जिस तरह से पहली इंनिंग में गेंदबाजी की उससे सुनील गावस्कर काफी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने बाएं के स्पिनर की जमकर तारीफ की है।
अक्षर पटेल की तारीफ करते हुए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'उन्होंने यह बात बहुत जल्दी समझ लिया था कि ऑड-बाॅल पर टर्न मिल रही है। जिसके बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी में बहुत बदलाव नहीं किया और एक ही जगह निरंतरता के साथ बाॅलिंग करने लगे।' उन्होंने कहा, 'कई बार गेदबाज अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बाॅलिंग को इंटरनैशनल क्रिकेट में बदल देते हैं। वह परिस्थितियों को बहुत जल्दी परखने में सफल रहा। जिसके कारण वह अपनी स्ट्रेंथ के हिसाब से गेंदबाजी करता रहा।'
सुनील गावस्कर ने कहा, 'जैसे-जैसे अनुभव बढ़ेगा वह अपने साथ और विविधता लाएंगे। दूसरे मैच में उसका मजबूत पक्ष है लगातार एक तरह की गेंद करना, बस उसे आगे भी यही करते रहना है।' तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अक्षर पटेल के अलावा आर अश्विन को तीन सफलताएं मिली थी, वहीं 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं ईशांत शर्मा को भी एक सफलता मिली थी।