Print this page

डेविड वॉर्नर की कप्तानी छिनने पर खुलकर बोले केन विलियमसन, जानिए क्या कुछ कहा

  • doing of business

खेल /शौर्यपथ / सनराइजर्स हैदराबाद को रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर को कप्तान के पद से हटाकर केन विलियमसन को कप्तान बनाया था। वॉर्नर को इस मैच के लिए प्लेइंग XI में भी जगह नहीं मिली, जिसको लेकर मैच के बाद विलियमसन ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वॉर्नर को प्लेइंग XI में शामिल किए जाने को लेकर बात जारी है।
सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती छह मैचों में पांच हार के बाद वॉर्नर को कप्तानी से हटा दिया गया। टीम के इस कदम से भी हालांकि उसकी किस्मत नहीं बदली और विलियमसन की अगुवाई में उन्हें रविवार को हार का सामना करना पड़ा। विलियमसन ने मैच के बाद कहा, 'टीम में कई लीडर्स हैं। यह जरूरी है कि हम अच्छा करें। हमारे लिए टीम के तौर पर बैलेंस बनाना जरूरी है।' कप्तान ने कहा कि टीम को रणनीतियों और उसे मैदान पर उतारने को लेकर साफ रहना होगा।
उन्होंने कहा, 'जीत के लिए जरूरत से ज्यादा आतुर होने की जगह हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि हमें कैसे आगे बढ़ना है। वॉर्नर विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और हम कई ऑप्शन पर चर्चा कर रहे हैं, मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि इस बारे में काफी चर्चा होगी।' राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और विलियमसन ने माना कि इस लक्ष्य का पीछा करना हमेशा मुश्किल होता।
उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए मुश्किल दिन रहा और राजस्‍थान रॉयल्स ने हमें काफी मुश्किल लक्ष्य दे दिया था। जोस बटलर का दिन था, वह शानदार थे। हमें बल्लेबाजी में कुछ सुधार करने की जरूरत है, जब आप 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हैं और लगातार विकेट गिरता है तो यह और मुश्किल हो जाता है।' उन्होंने कहा, 'जोस और संजू (सैमसन) उनकी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, ऐसे में हम चाहते थे कि राशिद उन्हें ज्यादा गेंदबाजी करें।'

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ