Print this page

बड़ी खबर : 35 प्रतिशत तक गिरे LIC के मार्केट कैपिटलाइजेशन ,राहुल गाँधी का एक बार फिर सरकार पर बड़ा हमला ... Featured

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार की नीतियों पर हमला बोला है . राहुल गांधी ने अपने सोशल अकाउंट में भारतीय जीवन बीमा निगम के गिरते मार्केट वेल्यु पर सवाल खड़ा किया . राहुल गाँधी ने अपने ट्विटर पोस्ट में भारतीय जीवन बीमा की मार्केट की तुलना पिछले साल से करते हुए लिखा है . मै 2022 में LIC का मार्केट कैपिटलाइजेशन रूपये 5.48 लाख करोड़ थी जो अब 35 प्रतिशत घाट कर मई 2023 में रूपये 3.59 लाख करोड़ हो गयी . 35% गिरावट पर पूर्व कांग्रेस राष्ट्रिय अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि -साहेब का बस एक ही फोकस - सेठ को कैसे बचाएं! चाहे जनता की मेहनत की कमाई लुट जाए, या शेयर धारकों का निवेश डूब जाए!.
     ​बिना किसी का नाम लिए कहे गए शब्दों की अगर गहराई देखि जाए तो आज भारत की जनता का बीमा क्षेत्र में सबसे ज्यादा भरोसा LIC पर ही है ऐसे में LIC की वेल्यु का एक साल में 35 प्रतिशत कम होना निवेशको के लिए चिंता का विषय हो सकता है .
 ​क्या होता है  मार्केट कैपिटलाइजेशन
   ​मार्केट कैप का पूरा नाम मार्केट कैपिटलाइजेशन हैं जिससे सामान्यतया मार्केट कैप के नाम से भी जाना जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो यह टोटल मार्केट वैल्यू (Total market value) होती है जो शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण डेटा होता है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ