Print this page

भाजपा आदिवासियों का अपमान करती है यह जग जाहिर है : सीएम बघेल

भाजपा आदिवासियों का अपमान करती है यह जग जाहिर है : सीएम बघेल भाजपा आदिवासियों का अपमान करती है यह जग जाहिर है : सीएम बघेल
  • rounak group

   नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को वीर सावरकर जयंती के अवसर पर होने वाला है नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा. नए संसद भवन के उद्घाटन पर  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन देश के राष्ट्रपति के हाथों होना चाहिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट में ट्वीट करते हुए कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति के हाथों होना चाहिए जिसका समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिल्कुल ठीक . मुख्यमंत्री बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में यह भी कहा कि भाजपा आदिवासियों का अपमान करती है यह जगजाहिर है विश्व आदिवासी दिवस के दिन इन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा के आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष को हटाया था फिर भाजपा के सर्वोच्च आदिवासी नेता श्री नंद कुमार साय जी का भी अपमान किया मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि महामहिम आदिवासी वर्ग से आती हैं वह देश की  प्रथम नागरिक हैं. महामहिम के हाथों उद्घाटन होना देश के लिए गौरव की बात होगी किंतु क्या प्रधानमंत्री जी ऐसा करने देंगे.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ