उत्तरप्रदेश। मेरठ निवासी डॉ अंजलि की आज सुबह-सुबह हत्या हो गई. डॉक्टर अंजली का काफी समय से अपने ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था. बता दें कि मेरठ के न्यू मेवला कॉलोनी में निवासरत डॉक्टर अंजली जिस मकान में रह रही थी वह ससुराल पक्ष के नाम पर रजिस्टर्ड था जिसे ससुराल पक्ष वालों ने बेच दिया था किंतु उस घर पर अभी भी डॉक्टर अंजलि निवासरत थी. जबकि उस निवास को ससुराल पक्ष वालों ने किसी अन्य को बेच दिया था. बुधवार की सुबह डॉक्टरी जब अपने घर दूध लेकर लौट रही थी तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर अंजली पर हमला कर दिया बदमाशों ने डॉक्टर अंजलि के कनपटी पर गोली दाग दी फिर एक गोली और दाग़ दी जिससे अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके वारदात पर पहुंची एवं घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया तथा आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि डॉक्टर अंजली का अपने ससुराल पक्ष वालों के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है संपत्ति के मामले में विवाद के कारण हत्या की आशंका बताई जा रही है फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है.