Print this page

कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादे पैदा हो गई....

  • rounak group

नई दिल्ली / महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुए घटना ने महाराष्ट्र की फिजा में एक बार फिर नफरत का जहर घोल दिया . जिस पर प्रशासन कड़ाई से कदम उठा रही है प्रदेश में कानून व्यवस्था ख़राब ना हो इसके लिए सरकार ने एतिहात बरतना शुरू कर दिया वही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने एक बयान दिया जिसके बाद राजनितिक अआरोप प्रत्यारोप का दौर फिर शुरू होने के आसार है . उम मुख्यमंत्री फडनवीस ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में अचानक कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादे पैदा हो गई है। जो औरंगजेब का फोटो दिखाते हैं, औरंगजेब का स्टेटस रखते हैं। इसके कारण समाज में एक दुर्भावना पैदा हो रही, तनाव भी निर्माण हो रहा है। सवाल यह उठता है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादे कहां से पैदा हो गई? इसके पीछे कौन है? इसका असली मालिक कौन है? यह हम ढूंढ के निकालेंगे। महाराष्ट्र की कानून और व्यवस्था खराब हो और महाराष्ट्र का नाम खराब हो यह जानबूझकर करने की कोशिश कौन कर रहा है, यह भी हम ढूंढ के निकालेंगे। लेकिन मेरा इतना ही निवेदन है, कोल्हापूर में परिस्थिति पूर्ण नियंत्रण में है। कोई भी कानून को हाथ में न ले, यह मेरा सबसे निवेदन है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ