Print this page

भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में वालोंग की लड़ाई की याद में दिबांग घाटी जिले से मोटर साइकिल अभियान को रवाना किया

  • doing of business

नई दिल्ली / एजेंसी / भारतीय सेना ने कल अरुणाचल प्रदेश में वालोंग की लड़ाई की याद में दिबांग घाटी जिले से मोटर साइकिल अभियान को रवाना किया। तीन दिवसीय अभियान को दाओ डिवीजन के जनरल कमांडिंग ऑफिसर, मेजर जनरल वी.एस. देशपांडे ने हरी झंडी दिखाई। यह अभियान सोमवार को ऐतिहासिक वालोंग युद्ध स्मारक पर समाप्त होगा।
    अरुणाचल प्रदेश में इस अभियान का उद्देश्य राज्य के सीमावर्ती इलाकों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। अभियान के माध्यम से सवार क्षेत्र के स्थानीय समुदायों से जुड़कर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देंगे।  यह अभियान वालोंग की लड़ाई के 62 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 अक्टूबर को शुरू हुआ था।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ