Print this page

बानू मुश्ताक के लघु कथा संग्रह ‘हार्ट लैंप’ ने लंदन में अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता

  • doing of business

नई दिल्ली / एजेंसी / बानू मुश्ताक के लघु कथा संग्रह ‘हार्ट लैंप’ ने लंदन में अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता है। सुश्री बानू प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय कन्‍नड लेखिका बन गई हैं। उनकी पुरस्कार विजेता कृति हार्ट लैंप दीपा भास्थी द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित बारह लघु कथाओं का संग्रह है। मूल रूप से कन्नड़ में हृदय दीपा शीर्षक वाली यह पुस्तक 1990 से 2023 तक मुश्ताक के साहित्यिक कार्यों को दर्शाती है। इस पुस्‍तक को कर्नाटक में पारिवारिक और सामाजिक संघर्ष के सम्मोहक चित्रण के लिए मान्यता दी गई थी। कल रात लंदन में आयोजित एक समारोह में मुश्ताक और भास्थी ने पुरस्कार प्राप्त किया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ