Print this page

सटोरियों के विरूद्ध पुलिस चौकी मोहारा की कार्यवाही

  • doing of business

राजनंादगांव / शौर्यपथ / पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेज दुर्ग विवेकानंद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉगरगढ़ जय प्रकाश बढई एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ चंद्रेश सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी डोगरगढ़ अलेक्जेंडर किरो के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाये जा रहे जुआ-सट्टा की मुहिम में उप निरीक्षक दिनेश यादव चौकी प्रभारी मोहारा एवं चौकी स्टाफ द्वारा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री व जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु हर संभव प्रयास करते हुए पुलिस चौकी मोहारा के द्वारा ग्राम द्वारा शिवपुरी के सटोरियों के विरूद्ध रेड कार्यवाही कर जुआ एक्ट के दो प्रकरण पर कार्यवाही की गई है।
आरोपी अजय यादव पिता लालाराम उम्र 25 साल साकिन शिवपुरी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 413/2021 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। आरोपी से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग नीला डाट पेन व नगदी रकम 480 रूपये जप्त किया गया। आरोपी कृष्ण कुमार जंघेल पिता बोधीराम जंघेल उम्र 37 साल साकिन ढारा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 414/2021 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। आरोपी से एक नग सट्टा-पट्टी, एक नग नीला डॉट पेन व नगदी रकम 460 रुपये जप्त किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक दिनेश यादव, प्रधान आरक्षक सियाराम धुर्वे, आरक्षक परमानंद बोगा, आरक्षक प्रेमलाल साहू, आरक्षक शिवलाल वर्मा की भुमिका सराहनीय रही।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ