Print this page

छत्तीसगढ़ आने पर श्रमिको का झलका उल्लास मुख्यमंत्री के प्रति श्रमिकों ने कृतज्ञता की जाहिर

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश) से आने वाली टे्रन से श्रमिक उतरे तब उनके चेहरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचने की खुशी एवं राहत दिखी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश) में कोविड़-19 के कारण लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों की आज श्रमिक स्पेशल टे्रन से राजनांदगांव वापसी संभव हो सकी। बड़ी संख्या में राजनांदगांव जिले के 24 एवं कबीरधाम जिले के 56 श्रमिक पहुंचे। रेल्वे स्टेशन में ही आए हुए कबीरधाम जिले के श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं राजनांदगांव जिले के श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण रैन बसेरा में किया गया।
विजयवाड़ा से आए रमेश ने बताया कि वे अपनी पत्नी मीना एवं अपने बच्चे के साथ रोजी मजदूरी के लिए विजयवाड़ा गए थे और लॉकडाउन में फंस गए थे। वहां से अपने घर आना चाहते थे और इस बात की चिंता सता रही थी कि अब घर कैसे पहुंचे। इसी समय श्रमिक स्पेशल ट्रेन की जानकारी मिली और हम यहां आ गए। अब सब कुशल मंगल है। हम अपने गांव चले जाएंगे इसी बात की बहुत खुशी है।
मुख्यमंत्री बघेल के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि इस विकट परिस्थितियों में उन्होंने हमारा विशेष ध्यान रखा, इसके लिए उनका बहुत धन्यवाद। श्री कृष्ण कुमार विश्वकर्मा बताया कि 4-5 माह पहले रोजी मजदूरी के लिए विजयवाड़ा गए थे। उनकी बातों से छत्तीसगढ़़ वापस आने का उल्लास झलक रहा था। उन्होंने शासन को छत्तीसगढ़ वापस लाने के लिए आभार व्यक्त किया। श्रीमती दुर्गा ने कहा कि बहुत दिन से घर से बाहर थे और लॉकडाउन में फंस गए थे। घर की बहुत याद आ रही थी। अब अपने घर पंडरिया जिला कबीरधाम पहुंच जाएंगे।
मनोज एवं सीमा साहू विजयवाड़ा में लॉकडाउन में फंस गए थे। घर वापस आने के लिए काफी प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमारी सुन ली और हम अपने घर पंडरिया पहुंच जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, रेल्वे पुलिस फोर्स उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ