Print this page

छत्तीसगढ़ में मीडिया कर्मियों को मिलेगी स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा सुरक्षा, सरकार ने तैयार किया योजना का प्रारूप

  • doing of business

एक से 30 नवंबर तक पत्रकारों और मीडिया कर्मियों से मांगे गए सुझाव, जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा प्रस्तावित प्रारूप

रायपुर, 1 नवंबर। छत्तीसगढ़ में कार्यरत पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। शासन द्वारा ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। योजना को प्रभावी और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से इसके प्रावधानों एवं क्रियान्वयन को लेकर प्रदेशभर के मीडिया कर्मियों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

जनसंपर्क विभाग के अनुसार, योजना के प्रारूप पर 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव भेजे जा सकेंगे। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.dprcg.gov.in⁠ पर प्रस्तावित प्रारूप प्रकाशित किया गया है। पत्रकार एवं मीडिया कर्मी योजना के प्रावधानों, पात्रता तथा क्रियान्वयन से संबंधित अपने सुझाव ईमेल के माध्यम से This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर भेज सकते हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ