Print this page

नशापान कर शाला समय पर सोते हुए पाये जाने पर ,सहायक शिक्षक एलबी पंकज उईके निलंबित

  • doing of business

कांकेर / शौर्यपथ / शाला प्रबंधन समिति एवं पालकगण उत्कृष्ट शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नाकापारा चारामा द्वारा 26 नवम्बर को आयोजित बैठक में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला चारामा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी (संलग्न शाला उत्कृष्ट शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नाकापारा चारामा) पंकज उईके को नशापान कर शाला समय पर सोते हुए पाये जाने के कारण खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड चारामा के जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर चन्दन कुमार ने सहायक शिक्षक एलबी पंकज उईके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड भानुप्रतापपुर नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
   

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ