सुकमा / शौर्यपथ / केन्द्र सरकार द्वारा तेल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मिशन आन एडिबल आयल - आयल पाॅम योजनान्तर्गत सुकमा जिले में आयल पाॅम की खेती हेतु मेगा प्लांटेशन ड्राईव कार्यक्रम अन्तर्गत 1 अगस्त को 08 एकड़ रकबा में आयल पाॅम प्लांटेशन का कार्य किया गया, साथ ही मेगा प्लांटेशन ड्राईव कार्यक्रम अन्तर्गत रोपित कृषकों से उत्पादित फलों के क्रय - विक्रय के लिए शिवसाईस आयल पाम प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी, कृषक एवं उद्यानिकी विभाग के मध्य अनुबंध हस्ताक्षर भी किया गया। जिसमें जनपद उपाध्यक्ष सुकमा डमरूराम नाग, सहायक संचालक उद्यान हितेश नाग, शिवसाईस आयल पाम प्राईवेट लिमिटेड के संचालक रामकुमार, हरिश एवं विभाग के अधिकारी उद्यान अधीक्षक कमल कुमार गावडे, विकासखण्ड प्रभारी नवस तिग्गा व सुकमा के चयनित आयल पाॅम लगाने वाले सभी कृषक उपस्थित थे।