Print this page

जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने किया गौ सत्याग्रह

जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने किया गौ सत्याग्रह जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने किया गौ सत्याग्रह shouryapath news
  • rounak group

कोंडागांव / शौर्यपथ / छग प्रदेश में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना बन्द करने की वजह से आज पूरे प्रदेश में गोवंशीय पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने के लिये छोड़ दिया गया है प्रदेश भर में हो रही गौ वंशीय पशुओं की मौत और खुले  पशुओं के कारण लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटना प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बन गई है जहां एक तरफ प्रदेश के किसान खुली चराई से परेशान है वही राज्य की विष्णुदेव साय के नेतृत्व की भाजपा सरकार गाय भैसों के साथ प्रदेश की जनता को सड़कों पर बेमौत मरने के लिये मजबूर कर रही है । राज्य की भाजपा सरकार के इस असंवेदनशील कार्यवाही के खिलाफ छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पे जिला मुख्यालय कोंडागांव में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गौ सत्याग्रह करते हुये सड़कों पे आवारा घूम रहे गौवँशो को लेकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया गौ सत्याग्रह में जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम,उपाध्यक्ष भगवती पटेल प्रदेश कार्य सदस्य कैलाश पोयम,जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव,बुधराम नेताम जिला महामंत्री गीतेश गांधी ब्लाक अध्यक्ष शहर तरुण गोलछा ग्रामीण भरत देवांगन, प्रदेश सचिव शकूर खान, तब्बसुम बानो, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन,प्रीति भदौरिया,पार्षद योगेंद्र पोयाम,राजेन्द्र देवांगन,नरेंद्र देवांगन,उमेश साहू,तुलाराम।पोयाम,भवर कौशल,बृजलाल सोढ़ी,सन्नी चोपड़ा,हेमंत भोयर,देवेंद्र कोर्राम,गीतेश बघेल,रविन्द्र दीवान,परमेन्द्र देवांगन,सहित भारी संख्या पे पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ