(संवाददाता - हरिया सोनी )
नारायणपुर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी जिला नारायणपुर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान अब जिला अध्यक्ष के रूप में श्री बिसेल नाग जी को सौंपा गया है, बिसेल राम नाग पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों में भी रहकर समाज और जनता की सेवा कर चुके है , इस बार इनको कांग्रेस की हाई कमान ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया है,
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव दिल्ली से श्री केसी वेणुगोपाल द्वारा आज पत्र जारी कर नियुक्ति की गई है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज सहित सभी प्रदेश जिला कांग्रेस नेताओं ने नव नियुक्ति जिला अध्यक्ष बिसेल राम नाग को बधाई शुभकामनाएं दी। ?